किसान संगोष्ठी में गन्ने की पैदावार बढ़ाने की जानकारी दी गई

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार का गन्ना विभाग और सभी चीनी मिलों ने प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों में जागरूकता निर्माण करने पर जोर दिया है। किसानों को संगोष्ठी के माध्यम से बीज बदलाव, कीटनाशक के छिड़काव और फसल के बीमारी से बचाव के तरीकों की जानकारी दी जा रही है, ताकि उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके।गांव पहाड़पुर में गन्ना विकास विभाग और चीनी मिल की ओर से किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के गन्ना रोग विशेषज्ञ डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. अरविंद सिंह के अलावा चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुभाष खोखर, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक संजीव कुमार किसानों को गन्ने में होने वाले रोगों और उनके बचाव के बारे में जानकारी दी।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, डॉ. अरविंद सिंह ने किसानों को गन्ने के लाल सड़न रोग के प्रकोप और उसके उपचार के बारे में कीटनाशक के छिड़काव और बीमारी से बचाव के उपाय बताएं। किसानों को बीज बदलाव और विकल्प के रूप में नई प्रजातियों की जानकारी दी। चीनी मिल उपाध्यक्ष सुभाष खोखर ने किसानों को चीनी मिल और विभाग की ओर से संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में बताया। गन्ना प्रबंधक संजीव कुमार ने किसानों को संतुलित मात्रा में खाद और उर्वरक के प्रयोग करने की सलाह दी, साथ ही आगामी बुवाई के लिए सभी किसानों को गन्ने की बीज नर्सरी तैयार करने के लिए जागरूक किया। गन्ना अधिकारियों ने जलालपुर, बगरुआ, तख्तपुर आदि में भ्रमण करके गन्ने की फसल में लाल सड़न रोग और अन्य कीट व बीमारी का निरीक्षण किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी उद्योग के बारे में अधिक समाचार पढ़ने के लिए,Chinimandi.com पढ़ना जारी रखें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here