महिला स्वयं सहायता समूह को गन्ने की नर्सरी तैयार करने का प्रशिक्षण

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बन्नाने के लिए कई कदम उठाये जा रहे है। गन्ना विभाग द्वारा महिलाओं को गन्ने की पौध तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाओं की आय में बढ़ोतरी हो रही है। कसया तहसील क्षेत्र के ग्राम बडेसरा में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कृषि विशेषज्ञों ने गन्ने की नर्सरी तैयार करने के विधि बताई।

सरस्वती स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डॉ. पूर्णिमा, अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. नवनीत त्यागी व उग्रसेन शाही ने प्रशिक्षण दिया। न्यू इंडिया शुगर मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक संतोष कुमार सिंह कहा कि गन्ने की नर्सरी तैयार कर समूह की सदस्य स्वावलंबी बन सकती हैं। मिल की ओर से समय-समय पर समूहों और किसानों को जानकारियां उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान गन्ना सुपरवाइजर रामानंद सिंह, अंकित शुक्ला, विनीत, समूह अध्यक्ष उषा देवी, सरिता देवी, शीला देवी, सुनीता देवी, राधिका देवी, प्रभावती देवी आदि मौजूद रहीं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here