महाराष्ट्र: परभणी जिले के किसानो ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से अपनी सोयाबीन फसल का बीमा लंबित होने की समस्या बतायी

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रि श्री शिवराज सिंह चौहान ने २१ अगस्त, २०२४ को नांदेड़ महाराष्ट्र में किसानो के साथ संवाद किया था | संवाद के दौरान परभणी जिले के किसानो ने केंद्रीय मंत्री से अपनी सोयाबीन फसल का बीमा लंबित होने की समस्या बतायी थी | इस सम्बन्ध में श्री चौहान ने कृषि एवं किसान कल्याण के अधिकारियों से इस समस्या का तत्काल निवारण करने का आदेश दिया था |

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने इस संबंध में दिनांक २२ अगस्त २०२४ को राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समिति (Technical Advisory Committee (TAC) की बैठक की | बैठक में बीमा कंपनी द्वारा फसल कटाई प्रयोगों के ऊपर दर्ज की गयी आपत्ति को ख़ारिज करते हुए बीमा कंपनी को लंबित दावों का भुगतान करने का निर्देश दिया | इस निर्णय के कारण परभणी जिले के लगभग २,००,००० किसानो को 200 से 225 करोड़ के लंबित क्लेम का भुगतान किया जाना है |

ChiniMandi WhatsApp Channel

आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को इस सम्बन्ध में सम्बंधित बीमा कंपनी को 1 सप्ताह के भीतर देय क्लेम का भुगतान करने के लिए केंद्रीय तकनीकी सलाहकार समिति ने आदेश निर्गत किया है |

(Source: PIB)

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here