कर्नाटक में गन्ना किसानों का 99% बकाया चुकाया गया: चीनी मंत्री शिवानंद पाटिल

बेलगावी: चीनी मंत्री शिवानंद पाटिल ने कहा कि, राज्य में चीनी मिलों ने गन्ना किसानों का 99% बकाया चुका दिया है। मंगलवार को एस निजलिंगप्पा शुगर इंस्टीट्यूट में बोलते हुए पाटिल ने कहा, कर्नाटक की मिलों ने किसानों को 99% बकाया चुका दिया है, जो 20,000 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया की, कुछ मिलों ने कहा है कि, वे चीनी बेचने के तुरंत बाद बकाया चुका देंगे। गन्ना तौल में किसानों को धोखा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

मंत्री शिवानंद पाटिल ने कहा कि, किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार ने तौल मशीनें लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। उन्होंने कहा, कलबुर्गी जिले के चिंचोली तालुका में विजयपुरा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल की सिद्धसिरी चीनी मिल को अनुमति देने के लिए कर्नाटक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मंजूरी प्रमाण पत्र जारी करने का विवाद मेरे विभाग से संबंधित नहीं है। इसमें सरकार का भी कोई हस्तक्षेप नहीं है। उन्होंने कहा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मंजूरी न मिलने के कारण एक बार मेरी चीनी मिल भी बंद हो गई थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here