उत्तराखंड : बाजपुर चीनी मिल के आधुनिकीकरण के लिए धन आवंटित

काशीपुर: राज्य सरकार द्वारा बाजपुर चीनी मिल के आधुनिकीकरण के लिए धन आवंटित किया गया। लंबे समय के बाद चीनी मिल की समस्त मांगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा पूरा किया गया। सरकार के इस कदम से पेराई सीजन बिना किसी रूकावट के चलने की संभावना है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, चीनी मिल में मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने,चीनी मिल के आधुनिकीकरण के लिए धन आवंटित किए जाने सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करने पर उत्साहित पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने मिल के कर्मचारियों और मृतक आश्रितों के साथ गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की।

गन्ना मंत्री को प्रशस्ति पत्र देकर उनका आभार जताया। इस दौरान पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेश कुमार ने कहा कि, उत्तराखंड की धामी सरकार समस्याओं को पालने की जगह उन्हें समाप्त करने में भरोसा रखती है। यही कारण है कि लंबे समय से चल रही समस्याओं को समाप्त कराया गया है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here