दस दिवसीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेला शुरू, किसानों की समस्याओं का होगा समाधान

गोंडा : सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में दस दिवसीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेला एवं समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया जा रहा है। शिविर में किसानों का गन्ना सर्वे, गाटा मिलान आदि समस्याओं का समाधान किया जायेगा। आपको बता दे की, शुक्रवार को सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में शिविर का शुभारंभ सचिव जसवंत सिंह, सहायक गन्ना प्रबंधक दतौली चीनी मिल सुरेन्द्र बहादुर सिंह, महाप्रबंधक चीनी मिल बभनान दिनेश राय, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अब्दुल आजाद अंसारी ने सामूहिक रूप से किया।

इस मौके पर गन्ना किसान राकेश तिवारी, कृष्ण कुमार पाठक, सुनील कुमार यादव, महेश प्रताप सिंह, राम आशीष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। सचिव जसवंत सिंह ने कहा कि, शासन के निर्देश पर गन्ना कृषकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए दस दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने किसानों से इस मेले का लाभ लेने का आवाहन किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here