रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गवर्नर आचार्य ने दिया इस्‍तीफा

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये

नई दिल्ली 24 जून (UNI) रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

रिजर्व बैंक ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि श्री आचार्य ने कुछ समय पहले ही जानकारी दी थी कि वह 23 जुलाई से पद छोड़ना चाहते हैं।

श्री आचार्य ने कार्यकाल पूरा होने के करीब छह माह पहले ही पद को छोड़ दिया है।

यह करीब सात माह के भीतर दूसरी बार है जब आरबीआई के किसी उच्‍च अधिकारी ने कार्यकाल पूरा होने से पहले ही अपने पद को छोड़ दिया है।

इससे पहले आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल ने दिसंबर में निजी कारण बताते हुए अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here