उत्तर प्रदेश: बिजनौर में दीपावली के आसपास संचालित होंगी चीनी मिलें

बिजनौर: जनपद की सभी दस चीनी मिलें द्वारा दीपावली के आसपास पेराई सीजन शुरू होने की संभावना है। चीनी मिलों का मरम्मत कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। ग्रामीण अंचल में क्रय केंद्र स्थापित करने की तैयारी में जुट गए। पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना आपूर्ति के लिए गन्ना विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, गन्ना सर्वे में इस बार जनपद में 2 लाख 57 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना फसल खड़ी है। इस पेराई सत्र में जनपद की 10 चीनी मिलें हिस्सा लेगी। गन्ना विभाग के अफसर जनपद की चीनी मिलों में मरम्मत कार्य आदि पर नजर बनाए हुए हैं।

गन्ना विभाग ने गांव व किसान सहकारी गन्ना विकास समिति स्तर पर सट्टा प्रदर्शन, मेले आयोजन किया गया। इन सट्टा प्रदर्शन में आई सट्टा, सर्वे संबंधित त्रुटियों को दूर किया गया। अब करीब साढ़े तीन लाख किसानों का गन्ना कैलेंडर 15 अक्टूबर को लाइव होगा। अफसरों के अनुसार गन्ना विभाग ने गन्ना सट्टा नीति जारी कर दी है। छोटे किसानों की आपूर्ति 72 क्विंटल तक, पेड़ी गन्ने की पर्चियां 1 से 3 पक्ष और पौधे गन्ने की पर्चियां 7 से 9 पक्ष में जारी की जाएंगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी के मुताबिक आगामी गन्ना पेराई सत्र में चीनी मिलों का समय से संचालित कराया जाएगा। जनपद की सभी चीनी मिल अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह व नवंबर के पहले सप्ताह में संचालित करा दी जाएंगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here