कुशीनगर में नई चीनी मिल स्थापित करने की मांग

कुशीनगर: भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल के बैनर तले किसानों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता किसान नेता व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने की। उन्होंने कहा कि, जिले में गन्ना क्षेत्र काफी बढ़ा है, और समय पर सुचारू रूप से पेराई के लिए नई चिनी मिल स्थापित करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की देवरिया व कुशीनगर को रेलवे मार्ग से जोड़ने और केंद्रीय सैनिक स्कूल शुरू करने की मांग भी की। इस दौरान शत्रुघ्न सिंह, राजेश्वर पाठक, सुशील सिंह, गेंदा सिंह, फुलेना यादव, सुदामा सिंह, विरेन्द्र ओझा आदि मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here