उत्तराखंड के किसानों को यूपी से ज्यादा गन्ना मूल्य मिलेगा: गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा

देहरादून : गन्ना विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि, उत्तराखंड के किसानों को इस बार भी यूपी से ज्यादा गन्ना मूल्य मिलेगा। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा के नेतृत्व में आए किसानों ने बहुगुणा को मांगपत्र सौंपा।मांगे के चलते फसल लागत में हुई बढ़ोतरी का हवाला देते हुए फाउंडेशन ने इस सीजन में गन्ना मूल्य प्रति क्विंटल 500 रुपये करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही इकबालपुर चीनी मिल के बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने की मांग की।इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा, प्रियव्रत, अंकुर अहलावत, उदित पांडे, राजेश पंडित, सतीश राणा, सतबीर सिंह, महताब अली, प्रिंस कुमार, कुलदीप फोनी, रणजीत सिंह गुरुजी, आदि शामिल रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here