उत्तर प्रदेश: 121 चीनी मिलों में से 32 चीनी मिलों ने शुरू किया गन्ना पेराई कार्य

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं गन्ना किसानों के व्यापक हितों के दृष्टिगत मंत्री, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास लक्ष्मी नारायण चौधरी व राज्य मंत्री, संजय गंगवार के मार्गदर्शन में आयुक्त, गन्ना एवं चीनी, उ.प्र. ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

प्रदेश की 121 चीनी मिलों में से 32 चीनी मिलों ने वर्तमान सत्र 2024-25 में गन्ना पेराई शुरू किया है और आज की तिथि तक गत पेराई सत्र 2023-24 में 26 चीनी मिलों ने पेराई शुरू किया था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रदेश में सहारनपुर जिले की 06, मुजफ्फरनगर की 08, शामली की 02, मेरठ की 05, बुलन्दशहर की 03, गाजियाबाद की 01, हापुड़ की 02, बागपत की 03, मुरादाबाद की 02, अमरोहा की 03, बिजनौर की 08, रामपुर की 03, सम्भल की 03, बरेली की 02, शाहजहांपुर की 03, बदायूं की 01, पीलीभीत की 01, लखीमपुर-खीरी की 06, सीतापुर की 03, हरदोई की 03, बाराबंकी की 01 एवं गोण्डा की 01 मिलकर कुल 70 चीनी मिलों ने इण्डेन्ट जारी कर गन्ना खरीद शुरू कर दी है तथा सहारनपुर जिले की गागनौली, शेरमऊ, मुजफ्फरनगर जिले की टिकौला, खतौली, बुढ़ाना, खाईखेड़ी, रोहानाकला, मोरना, शामली जिले की थानाभवन, मेरठ जिले की मवाना, दौराला, किनौनी, नंगलामल, सकौतीटांडा, गाजियाबाद जिले की मोदीनगर, बागपत जिले की मलकपुर, बिजनौर जिले की बिलाई, बहादुरपुर, बरकातपुर, बुन्दकी, चांगीपुर, अमरोहा जिले की धनौरा, चन्दनपुर, सम्भल जिले की मझावली, बरेली जिले की फरीदपुर, बहेड़ी, लखीमपुर खीरी जिले की अजबापुर, ऐरा, कुम्भी, गुलरिया, हरदोई जिले की लोनी व हरियावां चीनी मिलों ने पेराई कार्य शुरू कर दिया है तथा प्रदेश की अन्य चीनी मिलें भी पेराई कार्य हेतु लगातार इण्डेन्ट जारी कर रही हैं।

गन्ना आयुक्त ने यह भी बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 के देय गन्ना मूल्य का नियमानुसार त्वरित भुगतान करने हेतु चीनी मिलों को निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। 07 चीनी मिलों द्वारा वर्तमान पेराई सत्र के देय गन्ना मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया है। समय से चीनी मिलों के संचालन से प्रदेश के गन्ना किसानों में खुशी की लहर है।

 

चीनी उद्योग पर अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, Chinimandi.com पढ़ते रहें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here