बिहार: हसनपुर मिल में 16 नवंबर से शुरू होगी गन्ना पेराई, तैयारियां हुई पूरी

बेगूसराय : बिहार सरकार ने गन्ना पेराई सीजन के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। गन्ना विभाग पेराई सीजन सुचारू रूप से चलने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। इस बीच हसनपुर चीनी मिल में गन्ना पेराई 16 नवंबर से शुरू हो रही है। सोमवार को पेराई सत्र 2024-25 के लिए हसनपुर चीनी मिल के गन्ना विभाग कार्यालय परिसर में पर्ची (इंडेंट) पूजन उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र पाल सिंह व महाप्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक के द्वारा किया गया। वहीं पूजन के साथ ही गन्ना खरीद के लिए कैलेंडर में निर्धारित प्रारूप के अनुसार संबंधित कृषकों को गन्ना आपूर्ति चालान जारी की है।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस मौके पर कार्यपालक अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि पेराई सत्र 2024-25 के लिए चीनी मिल का परिचालन दिनांक 16 नवंबर से सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि, चीनी मिल प्रबंधन पूर्व वर्षों की भांति गन्ना उद्योग विभाग, बिहार-सरकार के दिशा-निर्देशानुसार शत-प्रतिशत कैलेंडर आधारित गन्ना खरीद के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने किसानों से साफ, स्वच्छ और ताजा गन्ना चीनी मिल को आपूर्ति करने की अपील की है। मौके पर यांत्रिकी प्रमुख टीकम सिंह, डिस्टलरी प्रभाग प्रमुख अनुज मलिक, उपाध्यक्ष वित्त मनोज प्रसाद, उदय राज सिंह, परमवीर सिंह, आशुतोष कुमार पाठक, मदन मोहन मिश्र, तुलसी कुमार मंडल, पुनीत चौहान, रामकृष्ण प्रसाद, दीपक कुमार, अमित कुमार राय, राजेंद्र मिश्र, सतीश कुमार सिंह, सत्यार्थ शुक्ला, दिनेश कुमार सिन्हा, अजय त्रिवेदी, अभयनाथ मिश्र, रुद्रकांत सिंह आदि थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी उद्योग पर अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, Chinimandi.com पढ़ते रहें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here