केंद्र सरकार द्वारा जुलाई 2019 के लिए 20.5 लाख टन चीनी बिक्री कोटा जारी…

नई दिल्ली : 28 जून को जारी अधिसूचना में सरकार के खाद्य मंत्रालय ने देश के 534 मिलों को चीनी बिक्री का 20.5 लाख टन कोटा आवंटित किया है।

गौरतलब है कि इस बार पिछले माह की तुलना में कम चीनी आवंटन की गयी है। खाद्य मंत्रालय द्वारा जून के लिए 21.5 लाख टन चीनी बिक्री की मंजूरी दी गयी थी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस बार खाद्य मंत्रालय ने आवंटित कोटा में से कुछ चीनी मिलों पर कार्यवाही भी की है। आपको बता दे, फरवरी 2019 के महीने के लिए स्टॉक होल्डिंग ऑर्डर के उल्लंघन के लिए चीनी मिलों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज नोटिस) जारी किया गया था। 5 चीनी मिलों को छोड़कर, अन्य चीनी मिलों से नोटिस का जवाब मिला है। 5 चीनी मिलों द्वारा बेची गई अधिक मात्रा को जुलाई 2019 के महीने में प्रस्तावित आवंटन से काट दिया गया है।

केंद्र सरकार ने चीनी की अत्यधिक आपूर्ति को नियंत्रित करने और मूल्य निर्धारण में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पिछले साल मासिक रिलीज तंत्र को लागू किया था।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here