क्यूबा: देश में 2024-2025 सीजन के लिए गन्ना पेराई की शुरुआत हुई

सिएन्फ्यूगोस :14 डी जूलियो कृषि-औद्योगिक कंपनी ने कमांडर-इन-चीफ फिदेल कास्त्रो रुज़ की स्मृति में श्रद्धांजलि के दिन, सिएनफ्यूगोस के मध्य प्रांत और क्यूबा में 2024-2025 की कटाई की शुरुआत की घोषणा की। चीनी मिल इकाई के निदेशक इंजीनियर अमौरी रोड्रिग्ज डेपेस्ट्रे ने क्यूबा समाचार एजेंसी को बताया कि, पेराई शुरू करने के लिए 6 दिसंबर का अनुमान लगाया गया था, लेकिन मौसम अच्छा होने के कारण उससे पहले पेराई शुरू कर दी है।”14 डी जूलियो” चीनी मिल को 193 साल पूरे हुए है। इस मिल को1930 में मैनुएलिटा के नाम से स्थापित किया गया था। निदेशक ने बताया कि, चीनी मिल की मरम्मत में 82 दिनों की कड़ी मेहनत की गई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here