महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री; कल शपथ ग्रहण समारोह

मुंबई: पिछले कई दिनों से चल रही सत्ता गठन की अनबन आखिरकार सुलझ गई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर देवेन्द्र फडणवीस के नाम की घोषणा की गई। यह प्रस्ताव बुधवार को हुई बीजेपी की बैठक में लिया गया। बीजेपी के कई नेताओं ने उनके नाम का समर्थन किया है। राज्य में एक बार फिर से महागठबंधन की सरकार सत्ता में आयेगी। इस नई सरकार में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री होंगे। मुख्यमंत्री पद पर चर्चा के लिए केंद्रीय निरीक्षक आज मुंबई आये। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी के साथ बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लगी। वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने देवेंद्र फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा जबकि बाकी विधायकों ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here