उत्तर प्रदेश : चीनी मिल ने किया 43.11 करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान

महराजगंज: आईपीएल चीनी मिल सिसवा को गन्ना आपूर्ति करनेवाले किसानों को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि मिल ने वर्तमान सत्र का अब तक 43.11 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान कर दिया है। मिल के यूनिट हेड संदीप पंवार, गन्ना प्रबंधक धीरज सिंह व उपप्रबंधक विकेंद्र राणा ने बताया कि, मिल द्वारा सत्र 2024-25 में 9 जनवरी से 18 जनवरी तक खरीदे गए 2 लाख 15 हजार क्विंटल गन्ने का मूल्य 7 करोड़ 95 लाख 31 हजार रुपये सहित कुल मूल्य 43 करोड़ 11 लाख 66 हजार रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा की, किसानों का भुगतान हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि चीनी मिल को साफ-सुथरा, जड़ रहित व ताजा गन्ना सप्लाई करने की अपील की।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here