जिला गन्ना अधिकारी द्वारा चीनी मिल के क्रय केंद्र का निरीक्षण

बरेली : द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर के मिल गेट एवं क्रय केंद्र के कांटों का जिला गन्ना अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया।मिल के निरीक्षण के दौरान सभी चीजें सही मिली। साथ ही उन्होंने टीम के साथ क्षेत्र में स्थापिक प्रदर्शन प्लांट निरीक्षण किया। मिल गेट एवं क्रय केंद्रों पर उपस्थित किसानों से बातचीत कर बसंत कालीन गन्ना बुवाई को बढ़ाने, ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई, सहफसली गन्ना बोने, ट्रैश मल्चिंग करने, बीज गन्ना आरक्षित करने, तथा संस्तुत गन्ना प्रजाति बोने की सलाह दी। सचिव गन्ना समिति फरीदपुर एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक फरीदपुर भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here