मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में झमाझम बारिश : जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई : मुंबई सहित पूरे महारष्ट्र में भारी बारिश हो रही है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में मुसलाधार बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटों से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। मुंबई, बारामती और कर्जत शहर में सड़कों पर पानी आया है। ठाणे और पुणे में भी मुख्य सड़कें जलमग्न हैं। सड़कों पर वाहन चलाते समय नागरिकों को बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, अगले कुछ घंटों तक कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बारिश जारी रहेगी। बारिश ने मुंबई की रफ्तार भी धीमी कर दी है। जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल सेवाएं 15 से 20 मिनट देरी से चल रही हैं।

महाराष्ट्र में प्री-मानसून बारिश भारी रही है। पर्यटन नगरी लोनावाला में भी पिछले 24 घंटों में 233 मिलीमीटर बारिश हुई है। रायगढ़ जिले में भारी बारिश हुई है, और मुरुड में 24 घंटों में 371 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कोजर में बड़े भूस्खलन के कारण रायगढ़ किले की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात बंद कर दिया गया है। बदलापुर में मात्र चार घंटों में 160 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस वर्ष मानसून के जल्दी आने से प्री-मानसून बारिश भी जल्दी हुई। इसलिए मई के पूरे महीने में कमोबेश बारिश होती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here