उत्तर प्रदेश: डीएम ने किया चीनी मिल का निरीक्षण, मरम्मत कार्य तेज करने के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश में चीनी मिलों द्वारा अगले पेराई सीजन के लिए मरम्मत का कार्य चल रहा है। राज्य सरकार और गन्ना विभाग इस पर नजर बनाये हुए है। लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड सम्पूर्णानगर का निरीक्षण किया। उन्होंने मिल परिसर में मरम्मत और रखरखाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को कहा कि पेराई सत्र को समय पर शुरू करना है, और इसलिए मरम्मत कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा किया जाए।

भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, उन्होंने जर्जर कल-पुर्जों को बदलने के निर्देश दिए। स्क्रैप का नियमानुसार निस्तारण करने को कहा। साथ ही भंडारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने गोदाम नंबर 5 का भी निरीक्षण किया। वहीं नई चीनी का भंडारण मिला। उन्होंने भंडारित स्टॉक के प्रपत्रों की जांच की। डीएम ने कहा कि नए पेराई सत्र की सुचारू शुरुआत के लिए उचित रखरखाव जरूरी है। इससे गन्ना पेराई में कोई बाधा नहीं आएगी। इस दौरान उपाध्यक्ष इंद्रदीप सिंह, प्रधान प्रबंधक दीप्ति देव यादव, एसडीएम रत्नाकर मिश्रा और डीसीओ वेद प्रकाश सिंह मौजूद थे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here