पीलीभीत में गन्ना सर्वे कार्य अंतिम चरण में पहुंचा

पीलीभीत: जिले में गन्ना सर्वे कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है, और अगले कुछ दिनों में यह पूरा हो जायेगा। गन्ना एवं चीनी आयुक्त प्रमोद कुमार उपाध्याय ने गन्ना सर्वेक्षण कार्य 30 जून तक पूरा करने के जनपदीय गन्ना अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, वर्तमान समय में जनपद में 95 प्रतिशत गन्ना सर्वे कार्य पूरा किया जा चुका है। एलएच चीनी मिल पीलीभीत, दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, दि किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर, बजाज हिंदुस्तान चीनी मिल बरखेड़ा क्षेत्र में गन्ना विकास विभाग और चीनी मिलें संयुक्त रूप से जीपीएस आधारित गन्ना सर्वे करने का काम कर रही है।

खबर में आगे कहा गया है कि, गन्ना सर्वे कार्य हैंड हेल्ड कंप्यूटर जीपीएस मशीनों से हो रहा है। सर्वेक्षण के बाद कंप्यूटरीकृत गश्ती केन सर्वे रजिस्टर में गन्ना क्षेत्रफल का सारांश तैयार करते हुए कंप्यूटरीकृत गश्ती केन सर्वे रजिस्टर के अंतिम पेज पर सर्वे आंकड़ों को अंतिम रूप देने का काम किया जाएगा। डीसीओ खुशीराम ने चीनी मिल स्टाफ के साथ गांव जौनपुर में गन्ना सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय एससीडीआई रामभद्र द्विवेदी, एलएच चीनी मिल के सनोज कुमार, सर्किल प्रभारी व गन्ना किसान मौजूद रहे। डीसीओ ने बताया कि जनपद में गन्ना सर्वेक्षण कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। आने वाले तीन दिन के अंदर गन्ना सर्वे कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे के बाद की समय सारिणी जारी कर दी गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here