नेपाल: कस्टम गोदाम में खराब हुई 62 हजार किलो चीनी को नष्ट किया गया

महाराजगंज : नेपाल के कस्टम गोदाम में खराब हुई 62 हजार किलो चीनी को नष्ट किया गया। आपको बता दे की, इंडो-नेपाल सीमा के सटे नेपाल के महेशपुर कस्टम के गोदाम में वर्षों से करीब 62 हजार किलोग्राम चीनी पड़ी थी, और उसकी कोई भी देखरेख नही की थी। खराब चीनी को जेसीबी मशीन से खड्डा खोदकर झरही नदी में नष्ट कर दिया गया।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, नष्ट की गई चीनी की कीमत करीब 40 लाख रुपये मूल्य की थी। कस्टम प्रमुख विकास उपाध्याय ने स्वयं चीनी नष्ट किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से गोदाम में रखी गई चीनी का समय सीमा समाप्त हो चुका था, जिसके कारण चीनी को नष्ट कर दिया गया। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि, समय रहते उचित निरीक्षण सहित प्रबंधन किया गया होता तो इस प्रकार की बर्बादी को रोका जा सकता था।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here