उत्तर प्रदेश: झांसी में ईंधन मिलावट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 1.25 लाख रुपये का एथेनॉल जब्त

झांसी : झांसी जिले में पेट्रोल और डीजल में मिलावट करने वाले गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, स्थानीय पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर बबीना इलाके में यह गिरफ्तारी की।बबीना एसएचओ तुलसीराम पांडे ने बताया कि सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने बड़ौरा चौराहे पर अमन ढाबा के पास छापेमारी की।

इस दौरान उन्होंने बड़ौदा गांव निवासी कमलेश राय (42) को गिरफ्तार किया और करीब 1,700 लीटर अवैध रूप से संग्रहित एथेनॉल जब्त किया। पुलिस ने बताया कि, छापेमारी के दौरान उसके दो साथी दिनेश राय और रामबाबू राय भागने में सफल रहे। उन्हें पकड़ने के लिए तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक गिरोह पेट्रोल और डीजल में एथेनॉल मिलाकर उसे दोबारा बेचने का काम करता है। अधिकारियों ने बताया कि, जब्त एथेनॉल की कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने बताया कि अवैध व्यापार में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here