पेराई सीजन 2025-26: अमरोहा में नवंबर के पहले सप्ताह तक शुरू होगी सभी मिलें

अमरोहा: उत्तर प्रदेश साखर उद्योगजिले की चीनी मिलों ने गन्ना पेराई की तैयारी शुरू कर दी है।हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, तीनों चीनी मिलों ने नवंबर के पहले सप्ताह में पेराई शुरू हो जाएगी। जिले के किसान 11 चीनी मिलों पर गन्ने की आपूर्ति करते हैं। गन्ने के बढ़ते रकबे और पैदावार की वजह से गन्ने की पेराई अब चीनी मिलों के लिए चुनौती बन गई है।चीनी मिलों को जल्द से जल्द पेराई शुरू करने को कहा गया है। चीनी मिल पहले 15 नवंबर के बाद चलती थीं। लेकिन अब बढ़ते उत्पादन में चीनी मिलों का संचालन पहले करने पर जोर दिया जा रहा है।

खबर में आगे कहा है की, चीनी मिलों में मरम्मत कार्य लगभग खत्म हो चुका है। चीनी मिलों के समय से चलने से किसानों को लाभ होगा और उन्हें गन्ना कोल्हू में डालने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। किसान गेहूं की बुवाई भी समय से कर पाएंगे। अमरोहा जनपद में एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गन्ने की खेती की जा रही है। सवा लाख किसान गन्ने की खेती पर निर्भर है। जिले के किसान हर साल गन्ने की बंपर पैदावार ले रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार सभी चीनी मिलों का समय से संचालन कराया जाएगा। किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। सभी शुगर मिलों को जल्द से जल्द चालू कराने के लिए तिथि घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here