‘विझी’ डेली शुगर मार्केट अपडेट

शुक्रवार, 26 जुलाई

सप्ताह का अंत बाजार में मिली जुली मांग के साथ हुआ . महाराष्ट्र में मिलों ने चीनी के भाव 3110 से 3150 रुपये पर ओपन रखे, और वही दूसरी ओर रीसेल का व्यापार 3050 से 3090 रुपये रहा. उत्तर प्रदेश में भाव 3190 से 3320 रुपये रहे, रीसेल का व्यापार 3220 से 3345 रुपये में हुआ. गुजरात में S/30 चीनी का व्यापार 3110 से 3150 रुपये रहा. तमिलनाडु में व्यापार 3220 से 3225 रुपये GST के अलावा रहे.

ChiniMandi WhatsApp Channel

इंटरनेशनल मार्केट: बाजार स्थिर रहा. लंदन सफ़ेद चीनी का व्यापार 319.70 डॉलर में हुआ जबकि यु.एस चीनी के भाव 11.97 सेंट्स रहे.

कच्ची चीनी का FOB इंडिकेशन 336 से 338 डॉलर और भारतीय सफ़ेद चीनी के भाव 352 से 355 डॉलर रहे.

एक्स फैक्टरी अनुसार कच्ची चीनी की मांग 21000 से 21300 रुपये प्रति मेट्रिक टन, और व्हाइट शुगर 22000 से 22200 रुपये प्रति मेट्रिक टन रही.

करेंसी और कमोडिटी: रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 68.925 पर कारोबार किया और ब्रज़ीलियन रियल का व्यापार 3.7785 रहा, क्रूड फ्यूचर्स 3898 रुपये प्रति बेरल और क्रूड WTI 56.50 डॉलर रहा.

इक्विटी: शेयर बाजार में 6 दिन की गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को खत्म हुआ। सेंसेक्स 52 अंक की बढ़त के साथ 37,883 पर बंद हुआ. निफ्टी की क्लोजिंग 32 प्वाइंट ऊपर 11,284 पर हुई.

यह न्यूज़ सुनने के लिए इमेज के निचे के बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here