एथेनॉल की होड़ के बीच किसान संगठन का दावा मक्का की कीमतों में आ रही है गिरावट

नई दिल्ली: किसान संगठन के अनुसार एथेनॉल उत्पादन में बढ़ोतरी के बीच मक्का की कीमतों में गिरावट आ रही है। मक्के की कीमत निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम हो गयी है।

किसान संगठन किसान महापंचायत के अध्यक्ष रामपाल जाट ने देश में मक्का किसानों के सामने आने वाली कठिनाइयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि, अमेरिका से सस्ते आयात की अटकलों के कारण मक्के की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे एथेनॉल निर्माताओं को मुनाफा हो रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रेस विज्ञप्ति में किसान संगठन किसान महापंचायत द्वारा कहा गया की सरकार ने मक्के का एमएसपी 2,400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। वर्ष 2025 के अक्टूबर से लेकर अब तक मक्का के बाजार दाम अधिकतम 1821 प्रति क्विंटल रहे हैं। देश में मक्का उत्पादन में द्वितीय स्थान रखने वाले मध्य प्रदेश की नसरुल्लागंज मंडी में 1121 रुपए तथा उत्पादन में 6% की भागीदारी वाले राजस्थान की नाहरगढ़ मंडी में 1510 रुपए प्रति क्विंटल रहे हैं।

जाट ने कहा, एथेनॉल उत्पादन का लाभ सीधे 779 उद्योगों को दिया जा रहा है, जिससे किसान बाजार के रहमोकरम पर हैं। 2025-26 के मौजूदा बाजार सीजन में, सरकार ने 80:20 के अनुपात, जिसे E20 के रूप में जाना जाता है, में पेट्रोल के साथ मिलाने के लिए 1,048 करोड़ लीटर एथेनॉल खरीदने की योजना की घोषणा की है। इस एथेनॉल का 72% से अधिक मक्का से प्राप्त होगा, जबकि शेष चीनी से आएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here