अजबापुर मिल द्वारा किसानों को 35.53 करोड़ रूपये का भुगतान

लखीमपुरखीरी : क्षेत्रीय चीनी मिल अजबापुर द्वारा 22 नवंबर से 28 नवंबर, 2025 तक खरीदे गये 8.94 लाख क्विंटल गन्ने का 35.53 करोड़ रूपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। जिससे लगभग 16000 किसान लाभान्वित हुए हैं।मिल द्वारा तत्काल भुगतान से किसानों को बड़ी राहत मिली है।

इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि,चीनी मिल किसानों का एक एक गन्ना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। इकाई प्रमुख ने क्षेत्रीय गन्ना किसानों से अपील की है कि वे अपना गन्ना कोल्हू क्रेशर पर न बेचें तथा उन्होंने किसान भाइयों से चीनी मिल में साफ व ताज़ा गन्ना आपूर्ति करने एवं अर्ली पर्ची पर अर्ली गन्ना ही आपूर्ति करने का अनुरोध भी किया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here