गन्ने के साथ दलहन की खेती करेंगे किसान, केंद्र सरकार ने बीज उपलब्ध कराया

बिजनौर (उत्तर प्रदेश): जिले के किसान गन्ने के साथ उड़द और मूंग की सहफसली खेती करेंगे। 14463 हेक्टेयर में किसान गन्ने के साथ उड़द-मूंग की खेती कर मुनाफा कमाएंगे। केंद्र सरकार ने किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराया है।फरवरी से मार्च के अंत तक गन्ने के साथ सहफसली खेती कराई जाएगी। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिले के किसान गन्ने के साथ उड़द और मूंग की सहफसली खेती करेंगे। 14463 हेक्टेयर में किसान गन्ने के साथ उड़द -मूंग की सहफसली खेती कर मुनाफा कमाएंगे।पहली बार इतने बड़े रकबे में गन्ने के साथ दलहन की खेती कराने का लक्ष्य मिला है।

गन्ना विभाग और कृषि विभाग दोनों मिलकर गन्ने के साथ उड़द और मूंग की सहफसली खेती कराएंगे। गन्ने के साथ उड़द और मूंग की सहफसली खेती करने से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। करीब 2142 कुंतल मूंग और करीब 756 कुंतल उड़द का बीज किसानों को दिया जाएगा। फरवरी से मार्च आखिर तक गन्ने के साथ सहफसली खेती कराई जाएगी।निशुल्क बीज लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग के दर्शन 2 पोर्टल पर बुकिंग करानी होनी। किसानों ने बुकिंग करानी शुरू कर दी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here