देहरादून : किच्छा चीनी मिल के अधिशासी निदेशक ए.पी. वाजपेयी ने कहा की, मुख्यमंत्री एवं माननीय गन्ना मंत्री द्वारा किसानों को शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान किये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के क्रम में किच्छा चीनी मिल द्वारा 15 जनवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने का दस करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कर दिया गया है।
किच्छा चीनी मिल द्वारा पेराई सत्र शुरू होने से 15 जनवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने का कुल 74.72 करोड़ का भुगतान गन्ना समितियों को कराया जा चुका है।मिल द्वारा कुल 26.32 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर, 9.88 प्रतिशत रिकवरी के साथ 2,56,390 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया गया है। अधिशासी निदेशक ए. पी. बाजपेयी द्वारा गन्ना कृषकों से अनुरोध किया गया है, कि सभी कृषक जड़ अगौला पत्ती रहित ताजा एवं साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करें, जिससे चीनी मिल द्वारा अच्छा चीनी परता प्राप्त किया जा सके एवं अच्छी गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन किया जा सके।

















