सरकार द्वारा मार्च 2026 के लिए 22.5 LMT चीनी कोटा जारी

नई दिल्ली : 25 फरवरी को एक घोषणा में, खाद्य मंत्रालय ने मार्च 2026 के लिए 22.5 लाख मीट्रिक टन (LMT) महीने का चीनी कोटा आवंटित किया। फरवरी 2026 में, भी सरकार ने घरेलू बिक्री के लिए 22.5 LMT महीने का चीनी कोटा आवंटित किया था। मार्च 2025 के लिए आवंटित 23 LMT की तुलना में मार्च 2026 के लिए आवंटित कोटा में 50 हजार टन की कटौती की गई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, मार्च 2026 के लिए 22.5 LMT चीनी कोटा की घोषणा के बाद, घरेलू मार्केट में तेज़ी रहने की उम्मीद है। फरवरी के बीच से, महाराष्ट्र में चीनी मिलों का पेराई सीजन अंतिम चरण में पहुँच चूका है। उत्तर प्रदेश में भी चीनी मिलें बंद हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here