उत्तर प्रदेश : किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी, गन्ने के साथ साथ अब काला आलू की खेती साबित हो रही है फायदेमंद

शामली : केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढाने के लिए कोशिश कर रही है, और ऐसें में गन्ने के साथ साथ काला आलू की खेती फायदेमंद साबित होते नजर आ रही है। अमर उजाला में प्रकशित खबर के अनुसार, शामली जिले के किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए गन्ने, गेहूं और ज्वार के साथ-साथ काले आलू की खेती कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी इस सहफसली की ओर जोर दे रहे हैं। उनके अनुसार अगले माह से किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र पर काला आलू की किस्म कुफरी ब्लैक, ब्लैक ब्यूटी, कुफरी प्रकाश और कुफरी जमुनिया उगाने के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा।

शामली जिले में सबसे अधिक गन्ने की खेती होती है, लेकिन धान और गेहूं के साथ-साथ आलू की खेती भी की जाती है। वर्तमान में जिले में 20 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में आलू की खेती हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि प्रदीप राणा, चौधरी शकील और अन्य किसानों ने जलालाबाद क्षेत्र में 700 बीघा से अधिक भूमि में काला आलू की खेती की हुई है। काला आलू सामान्य आलू से दोगुनी कीमत पर बिक रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here