उत्तर प्रदेश : उत्तम शुगर मिल द्वारा अब तक 359.14 करोड़ रुपये का भुगतान

बिजनौर : उत्तम शुगर मिल, बरकतपुर ने किसानों को 22 फरवरी 2026 तक खरीदे गए गन्ने के लिए कुल 359.14 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। संयुक्त अध्यक्ष नरपत सिंह और महाप्रबंधक गन्ना विकास पुण्डीर ने किसानों को रोगग्रस्त सीओ.0238 प्रजाति की बुवाई न करने की सलाह दी है। इसके बजाय, उन्नतशील और अधिक पैदावार देने वाली गन्ना प्रजातियों की ही बुवाई करने की अपील की। भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, मिल प्रबंधन ने किसानों को अपनी पेड़ी और पौधे की फसल में प्रति एकड़ 2 लीटर ट्राइकोडर्मा का प्रयोग करने और फसल को बीमारियों से सुरक्षित रखने का भी सुझाव दिया गया है।

पौधे गन्ने की कटाई के बाद खेत में आर.एम.डी. चलाकर ठूंठों की कटाई करने और पेड़ी फसल से अधिक फुटाव प्राप्त करने की सलाह दी गई है। लाल सड़न रोग से ग्रसित खेतों में पेड़ी किसी भी दशा में न रखने का निर्देश दिया गया है।अस्वीकृत एवं रोगग्रस्त गन्ना प्रजातियों जैसे PB95, CO5011, CO 86032, CO3102 आदि की बुवाई न करने को कहा गया है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए किसान चीनी मिल स्टाफ से संपर्क कर सकते हैं। जिन खेतों में गेहूं के साथ कूंड़ निकाले गए हैं, उनमें गन्ने की बुवाई तत्काल करने का भी आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here