मुरादाबाद में गन्ना किसानों का भुगतान 90 के प्रतिशत पार जाने की उम्मीद

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) : जिले के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार (10 मार्च) को किसानों के खातों में 42 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद जिले में गन्ना मूल्य का कुल भुगतान 90 प्रतिशत से अधिक होने की संभावना है। जिले में कुल चार चीनी मिलें संचालित हैं। इनमें बिलारी चीनी मिल और बेलवाड़ा चीनी मिल (राणा ग्रुप) का इस सीजन में पेराई कार्य समाप्त हो चुका है, जबकि रानी नागल और अगवानपुर चीनी मिल में पेराई सत्र अभी जारी है और इनके इस महीने के अंत तक चलने की उम्मीद है।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, अब तक जिले में कुल 780 करोड़ रुपये के देय भुगतान में से लगभग 660 करोड़ रुपये किसानों को दिए जा चुके हैं, जो करीब 85 प्रतिशत है। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को 42 करोड़ रुपये का और भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा 92 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा। जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि जिले में गन्ना मूल्य का भुगतान संतोषजनक गति से हो रहा है।उन्होंने कहा कि, जो भी बकाया राशि बची है, उसका भुगतान भी जल्द कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि विभिन्न चीनी मिलों में भुगतान की स्थिति अलग-अलग है, जिसमें बेलवाड़ा मिल का भुगतान सबसे कम जबकि रानी नागल मिल का भुगतान सबसे बेहतर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here