एथेनॉल के सभी आपूर्तिकर्ताओं को निर्धारित 21 दिनों की समय सीमा के भीतर भुगतान : केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह

नई दिल्ली : एथेनॉल प्रापण की निबंधन एवं शर्तों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों को आपूर्ति करने वाली सहकारी चीनी मिलों सहित सभी एथेनॉल आपूर्तिकर्ताओं को 21 दिनों की निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान किया जा रहा है। निजी चीनी मिलों की तुलना में भुगतान भादभाव की कोई घटना रिपोर्ट नहीं की गई है।

डिस्टिलरी इकाइयों का प्रचालन करने वाली सहकारी चीनी मिलें अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग करने के अलावा बैंक उधार और संस्थागत वित्त के माध्यम से अपनी कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती हैं । इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) जो सहकारिता मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणधीन एक सांविधिक निगम है, ने सहकारी चीनी मिलों के लिए आसान कार्यशील पूंजी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्यशील पूंजी ऋण हेतु अपनी फ्लोटिंग ब्याज दर को कम कर दिया है। यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here