महाराष्ट्र : मालेगांव शुगर फैक्ट्री की निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार

पुणे : मालेगांव सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष पद पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का गुरुवार को निर्विरोध चयन किया गया। मालेगांव शुगर फैक्ट्री के अध्यक्ष पद के लिए 12 मार्च को विशेष चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई थी।बारामती के प्रांत अधिकारी एवं चुनाव निर्णय अधिकारी वैभव नावडकर ने इस चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की। मिल के मुख्य कार्यालय में निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए केवल सुनेत्रा पवार का एक ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ था। इसी कारण उनकी निर्विरोध जीत घोषित की गई।

इससे पहले फैक्ट्री के अध्यक्ष पद का चुनाव 1 मार्च को होना तय था।हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों और चुनाव अधिकारी वैभव नावडकर की अनुपस्थिति के चलते यह प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई थी।मिल के निदेशक मंडल के सदस्यों ने यह आग्रह किया था कि, फैक्ट्री के कामकाज में निरंतरता बनाए रखने और आधुनिकीकरण से जुड़े प्रोजेक्ट्स को गति देने के लिए सुनेत्रा पवार ही अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालें। निदेशकों के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्होंने यह जिम्मेदारी लेने के लिए सहमति दी।24 जून, 2025 को हुए 2025-26 के पांच साल के चुनावों में, अजित पवार के नेतृत्व वाले नीलकंठेश्वर पैनल ने 21 में से 20 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की, जबकि विरोधी पैनल सिर्फ एक सीट जीत पाया था।अजित पवार के निधन के बाद यह पद रिक्त था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here