बस्ती : बजाज चीनी मिल रुधौली अंतर्गत ग्राम भोयर उपाध्याय में आयोजित कृषक गोष्ठी मे चीनी मिल के इकाई प्रमुख डॉ जेपी त्रिपाठी ने किसानों को उन्नतशील प्रजाति के गन्ना बीज की बुवाई करने की सलाह दी| उन्होंने किसानों को अधिक उत्पादन के प्रति जागरूक किया| साथ ही साथ उन्होंने रोग एवं कीट दीमक से फसल की सुरक्षा सिंचाई गुड़ाई निराई उर्वरक खाद बीज उपचार भूमि शोधन बुवाई की विधि बुवाई का समय आदि की जानकारी दी|
वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु गगन पांडे ने कहा कि, किसान अधिक उत्पादन देने वाली गन्ना प्रजाति 15023 142010 118 13235 17231 और जहां पानी लगता है वहां पर 94 184 980 14 की बुवाई करें| उन्होंने कहा, अगर किसानों के पास गन्ना बीज नहीं है तो हम गन्ना बीज उपलब्ध कराएंगे| उन्होंने कहा, ग्राम कृषक गोष्ठी के माध्यम से हम किसानों को जागरूक करने और गन्ना उत्पादन बफ्हने में मदद करने का प्रयास कर रहे है|


















