बिहार : प्रदेश के किसानों को गन्ने का 91 प्रतिशत भुगतान, शेष जल्द किया जाएगा

पटना : बिहार में पेराई सत्र समाप्त होने से पहले ही चीनी मिल संचालकों ने किसानों से खरीदे गए गन्ने का 91 प्रतिशत मूल्य चुका दिया है। गन्ना उद्योग विभाग ने मिल संचालकों को शेष बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करने का आदेश भी दिया है। विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, पेराई सत्र 2025-26 की शुरुआत के साथ ही राज्य में चीनी मिलों ने गन्ना खरीदना शुरू कर दिया था। इस दौरान राज्य के किसानों से कुल 567.20 लाख क्विंटल गन्ना खरीदा गया, जिसकी लागत करीब 211080.32 लाख रुपए थी। 12 मार्च तक मिल संचालकों ने किसानों को 191823.99 लाख रुपए का भुगतान कर दिया।

गन्ना खरीद में अग्रणी मिलें: हरिनगर चीनी मिल – 127.80 लाख क्विंटल, नरकटियागंज – 99.78 लाख क्विंटल,बगहा – 81.08 लाख क्विंटल, मझौलिया – 53.79 लाख क्विंटल,हसनपुर – 44.95 लाख क्विंटल, सिधवलिया – 44.51 लाख क्विंटल, गोपालगंज – 33.82 लाख क्विंटल, लौरिया – 32.47 लाख क्विंटल, सुगौली – 27.98 लाख क्विंटल, रीगा चीनी मिल – 17.48 लाख क्विंटल, प्रतापपुर चीनी मिल (सीवान के किसानों से) – 3.58 लाख क्विंटल।ईखायुक्त ने बताया कि, सभी मिलों को आदेश दिया गया है कि शेष बकाया राशि का भुगतान तुरंत करें, ताकि किसानों को समय पर पूरा लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here