एथेनॉल मिश्रण ने 4.5 करोड़ बैरल तेल के आयात को बचाने में मदद की : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संसद में पश्चिम एशिया युद्ध पर चर्चा करते हुए कहा कि, एथेनॉल मिश्रण ने भारत को होर्मुज़ की खाड़ी में बाधित ऊर्जा आपूर्ति के संकट से उबारने में मदद की। उन्होंने कहा, इस संकट के समय, देश की एक और तैयारी बहुत काम आ रही है। न्यूज़ 18 में प्रकाशित खबर के अनुसार, पिछले 10-11 वर्षों में एथेनॉल उत्पादन और मिश्रण पर अभूतपूर्व काम हुआ है। एक दशक पहले, देश की एथेनॉल मिश्रण क्षमता केवल एक प्रतिशत थी। आज, हम पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रण हासिल करने के करीब हैं। इसके कारण, पिछले साल हमें लगभग 4.5 करोड़ बैरल तेल कम आयात करना पड़ा।

भारत वर्तमान में अपनी ऊर्जा रणनीति के हिस्से के रूप में E20 ईंधन की ओर बढ़ रहा है।भारत ज्यादातर कच्चा तेल आयात करता है, और घरेलू रूप से बनने वाला एथेनॉल इस निर्भरता को कम करता है। एथेनॉल पेट्रोल की तुलना में साफ़ जलता है, जिससे कार्बन मोनोऑक्साइड और प्रदूषण कम होता है। गन्ना और मकई जैसी फसलों से बनने के कारण यह किसानों के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत भी है। घरेलू ईंधन का उपयोग देश को वैश्विक तेल संकट के प्रति कम संवेदनशील बनाता है और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद करता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

हाल के युद्ध की स्थिति को देखते हुए, ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने 20% से अधिक एथेनॉल मिश्रण पेट्रोल में सप्लाई करने की पेशकश की, जिससे भारत की आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता कम हो सकती है। यूनियन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखे पत्र में, AIDA के डिप्टी डायरेक्टर जनरल भारती बालाजी ने कहा कि, एथेनॉल उद्योग देश द्वारा पहले से हासिल किए गए E20 लक्ष्य से आगे जाने के लिए तैयार है। एसोसिएशन ने सरकार से अनुरोध किया है कि, एथेनॉल मिश्रण के मानदंड को धीरे-धीरे 20% से बढ़ाकर 30% किया जाए।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here