AIDA ने 30% एथेनॉल ब्लेंडिंग और फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के तेजी से विस्तार की मांग की

नई दिल्ली : ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने भारत के एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को तेज करने की वकालत करते हुए सरकार से मौजूदा 20% लक्ष्य को बढ़ाकर 30% करने और फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों (FFVs) के तेजी से विस्तार की मांग की है। AIDA के वार्षिक डिस्टिलर्स कॉन्क्लेव में बोलते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ने कहा कि, भारत बायोफ्यूल क्षेत्र में अगला कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, हमारे पास तकनीक और बुनियादी ढांचा मौजूद है। ऐसा कोई कारण नहीं है कि एथेनॉल ब्लेंडिंग को धीरे-धीरे 30% तक न बढ़ाया जा सके।

सिंह ने जोर देकर कहा कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने से न केवल भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि ग्रामीण आय में भी स्थायी वृद्धि होगी। उन्होंने सरकार से फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के व्यावसायीकरण को तेज करने की अपील की। ये वाहन अधिक एथेनॉल मिश्रण पर चल सकते हैं। उनके अनुसार, ऑटोमोबाइल कंपनियां ऐसे वाहन लॉन्च करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए स्पष्ट नीतियां और तेज मंजूरी प्रक्रिया जरूरी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

परिवहन ईंधन के अलावा, AIDA ने घरेलू रसोई गैस के विकल्प के रूप में एथेनॉल की संभावनाओं को भी रेखांकित किया। सिंह ने सुझाव दिया कि, एथेनॉल आधारित कुकिंग समाधान भारत की आयातित LPG पर निर्भरता कम कर सकते हैं, जिससे वित्तीय दबाव घटेगा और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। हालांकि, सिंह ने सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के क्षेत्र में भारत की तैयारियों को लेकर सावधानी बरतने की बात कही। उन्होंने कहा कि, इस क्षेत्र में बड़े निवेश की जरूरत है और तकनीकी रूप से भी अभी पर्याप्त तैयारी नहीं है। उन्होंने कहा, हम अभी SAF के लिए तैयार नहीं हैं। इसमें बड़े व्यावसायिक प्रभाव और पूंजी निवेश शामिल हैं। इसके लिए कोई स्पष्ट नीति ढांचा नहीं है और कई पहलू अभी भी अनिश्चित हैं। साथ ही, उन्होंने इस क्षेत्र में विस्तार से पहले मजबूत नीतिगत दिशा और निवेश समर्थन की जरूरत बताई।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here