नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने कहा है कि कुछ फर्जी समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में एलपीजी रीफिल बुकिंग की समयसीमा में बदलाव का दावा किया जा रहा है—जैसे पीएमयूवाई कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर-पीएमयूवाई सिंगल बोतल कनेक्शन के लिए 25 दिन, और गैर-पीएमयूवाई डबल बोतल कनेक्शन के लिए 35 दिन। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि, ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वर्तमान रीफिल बुकिंग समयसीमा पहले की तरह ही लागू है, जो इस प्रकार है: शहरी क्षेत्रों में 25 दिन, और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन, और यह सभी प्रकार के कनेक्शनों पर समान रूप से लागू है। केंद्र सरकार ने नागरिकों को ऐसी गलत जानकारी पर विश्वास न करने और इसे साझा न करने की सलाह दी है। साथ ही, अनावश्यक या घबराहट में एलपीजी रीफिल की बुकिंग करने से भी बचने को कहा गया है।सरकार ने यह भी दोहराया कि, देश में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और चिंता की कोई बात नहीं है।

















