केन्या : चीनी उद्योग पर भड़के गन्ना बागान मजदूर, अरबों रुपये अटके होने का आरोप

नैरोबी : गन्ना बागान मजदूरों ने इस दावे को खारिज कर दिया है कि, क्षेत्र में किए गए सुधारों से स्थिति बेहतर हो रही है। उनका कहना है कि, सरकार के बार-बार वादों के बावजूद उनकी हालत में कोई बदलाव नहीं आया है। केन्या यूनियन ऑफ शुगरकेन प्लांटेशन एंड एलाइड वर्कर्स (KUSPAW) के माध्यम से मजदूरों ने कहा कि, अरबों शिलिंग के बकाया भुगतान अब भी उन पर बोझ बने हुए हैं, जबकि सरकार सरकारी चीनी मिलों को लीज पर देने के बाद प्रगति का दावा कर रही है।

KUSPAW के महासचिव फ्रांसिस वांगारा ने बताया कि, कुल 10.8 अरब शिलिंग का बकाया अभी तक चुकाया नहीं गया है और सरकार की ओर से भुगतान को लेकर कोई स्पष्ट योजना भी सामने नहीं आई है। हालांकि न्ज़ोइया, सोनी, केमेलिल और मुहोरानी चीनी मिलों को लीज पर देने से काम कर रहे कर्मचारियों को समय पर वेतन मिलने में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन क्षेत्र की गहरी समस्याएं अब भी बनी हुई हैं। जो मजदूर नौकरी छोड़ चुके हैं, वे अब भी कंपनी के आवासों में फंसे हुए हैं। उनमें से कई के पास कोई आय का स्रोत नहीं है और वे अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

वांगारा ने चेतावनी दी कि, मजदूरों का धैर्य अब खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा, वे केवल वही मांग रहे हैं जो उनका अधिकार है।यूनियन ने आगाह किया कि, अगर बकाया भुगतान का मुद्दा जल्द हल नहीं हुआ, तो पहले से ही कमजोर इस क्षेत्र में कामकाज प्रभावित हो सकता है। उन्होंने सरकार से जल्द कार्रवाई करने की अपील की ताकि किसी औद्योगिक आंदोलन को रोका जा सके और लोगों की आजीविका सुरक्षित रह सके।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here