उत्तर प्रदेश : गोबिंद शुगर मिल ऐरा का नया कीर्तिमान, गन्ने की पेराई 150 लाख क्विंटल पार

लखीमपुर खीरी : ईसानगर स्थित गोबिंद शुगर मिल, ऐरा ने चालू पेराई सत्र में 150 लाख क्विंटल से अधिक गन्ने की पेराई कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले 2022-23 सत्र में मिल ने 149.32 लाख क्विंटल पेराई का रिकॉर्ड बनाया था।इस उपलब्धि पर मिल के अधिशासी निदेशक ने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से ही यह सफलता संभव हो पाई है। खास तौर पर किसानों की भूमिका को सराहते हुए उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद किसानों ने मिल पर भरोसा बनाए रखा, जिससे कंपनी को आगे बढ़ने में मदद मिली।

मिल प्रशासन ने किसानों की आय और उत्पादन बढ़ाने के लिए कई पहल की हैं।इनमें आधुनिक खेती की ट्रेनिंग, विशेषज्ञों द्वारा नई तकनीकों की जानकारी, खेतों में डेमो प्लॉट की स्थापना, कृषि यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा और उच्च गुणवत्ता वाले बीज व जरूरी संसाधनों की उपलब्धता शामिल है। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। अधिशासी निदेशक ने भरोसा जताया कि, भविष्य में भी इन योजनाओं को जारी रखा जाएगा, ताकि किसानों को बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि, मिल और किसानों के बीच मजबूत तालमेल बना रहा तो आने वाले समय में और भी बड़े रिकॉर्ड बनाए जा सकते हैं। अंत में उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इस सफलता को साझा मेहनत का परिणाम बताया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here