कर्नाटक : चीनी मिल को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर कर्नाटक राज्य गन्ना उत्पादक संघ की आंदोलन की चेतावनी

मैसूरु: कर्नाटक राज्य गन्ना उत्पादक संघ ने चेतावनी दी है कि, यदि चुंचनाकाट्टे श्रीराम सहकारी चीनी मिल इस वर्ष जून या जुलाई तक दोबारा नहीं शुरू की गई, तो केआर नगर तालुका और जिला स्तर पर तीव्र आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को एसोसिएशन की महिला शाखा के नए पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह में बोलते हुए, राज्य उपाध्यक्ष अंकनाहल्ली थिम्मप्पा ने स्थानीय किसानों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि, चार साल पहले निरानी समूह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने और एक साल पहले पंजीकरण पूरा होने के बावजूद, मिल अभी भी बंद है। थिम्मप्पा ने देरी की आलोचना करते हुए कहा कि, यह मिल बंद होने के कारण क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज 200 से 300 किलोमीटर दूर स्थित मिलों तक ले जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।परिवहन की बढ़ती लागत किसानों को कर्ज के जाल में धकेल रही है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा की, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद उनके गृह जिले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यदि सरकार केवल ‘गारंटी’ पर ही ध्यान केंद्रित करेगी, तो किसानों का क्या होगा? एसोसिएशन ने विधायक डी रविशंकर और कर्नाटक सरकार से जून-जुलाई तक कामकाज फिर से शुरू करने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की।थिम्मप्पा ने चेतावनी दी कि अगर कारखाना दोबारा शुरू नहीं हुआ तो एसोसिएशन मांड्या तक गन्ने के परिवहन को रोक देगा और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here