OMCs ने फ्लेक्स फ्यूल की व्यवहार्यता और मूल्य निर्धारण संरचना पर जताई चिंता

नई दिल्ली : राज्य संचालित तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने फ्लेक्स फ्यूल की व्यवहार्यता और उसकी मूल्य संरचना को लेकर चिंता जताई है। बिजनेस स्टैण्डर्ड में प्रकाशित खबर में कहा गया है की, कंपनियों का कहना है कि, उनके रिटेल आउटलेट्स पर फ्लेक्स फ्यूल बेचने में व्यावहारिक दिक्कतें हैं, क्योंकि फ्लेक्स फ्यूल और E20 के बीच कीमत में कोई खास अंतर नहीं है, जबकि फ्लेक्स फ्यूल का कैलोरिफिक वैल्यू (ऊर्जा क्षमता) कम होता है, जिससे वाहनों की माइलेज पर सीधा असर पड़ता है।

फ्लेक्स फ्यूल का मतलब ऐसे पेट्रोल से है जिसमें एथेनॉल की मात्रा अधिक होती है, जैसे E93 या E100, जहां संख्या ईंधन में एथेनॉल का प्रतिशत दर्शाती है। वहीं, E20 वह मानक पेट्रोल-एथेनॉल मिश्रण है जो वर्तमान में भारत के पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध है। कैलोरिफिक वैल्यू का अर्थ ईंधन में मौजूद ऊर्जा की मात्रा से है। भारत अपनी 85 प्रतिशत से अधिक कच्चे तेल की जरूरत आयात के जरिए पूरी करता है, जबकि एथेनॉल का उत्पादन देश में ही गन्ने जैसी कृषि उपज से किया जाता है। इसलिए सरकार एथेनॉल के अधिक उपयोग को कच्चे तेल के आयात को कम करने के एक उपाय के रूप में देखती है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

28 फरवरी को हुई एक बैठक में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने E20 और फ्लेक्स फ्यूल के बीच मूल्य अंतर की कमी पर चिंता जताने के साथ-साथ यह भी बताया कि 2024 में लगभग 500 आउटलेट्स पर E93 फ्यूल की आपूर्ति वाले पायलट प्रोजेक्ट्स में मांग बहुत कम रही। कंपनियों ने यह भी चिंता व्यक्त की कि, भारत में अभी तक फ्लेक्स फ्यूल पर चलने वाले वाहनों के मॉडल उपलब्ध नहीं हैं और उनके लॉन्च को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा भी तय नहीं है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here