उत्तराखंड : गन्ना रकबा बढ़ाने और आगामी पेराई सत्र की तैयारियों पर जोर

ऊधम सिंह नगर: गन्ना विकास सलाहकार समिति के सह-अध्यक्ष मंजीत सिंह राजू ने गन्ने का रकबा बढ़ाने और आगामी पेराई सत्र के लिए चीनी मिल की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से एकजुट होकर ऐसी कार्ययोजना बनाने को कहा, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, सोमवार को चीनी मिल के अतिथि गृह में आयोजित बैठक में मंजीत सिंह राजू ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाना जरूरी है ताकि चीनी मिल को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध हो सके। इसके लिए चीनी मिल और गन्ना समिति को मिलकर प्रभावी योजना तैयार करनी होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि, सरकार की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए और मिल से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंजीत सिंह राजू ने किसानों के गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान को जल्द कराने का भरोसा दिया और कहा कि चीनी मिल से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखकर समाधान कराया जाएगा। बैठक में एसडीएम एवं मिल महाप्रबंधक डॉ. अमृता शर्मा ने अधिकारियों को गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाने और मिल की मरम्मत के कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान चीनी मिल और गन्ना समिति के अधिकारी मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here