महाराष्ट्र : ‘एनसीडीसी’ के 85 करोड़ कर्ज के बकाया मामले में चीनी मिल की नीलामी प्रक्रिया

सोलापुर : जिले के करमाला तालुका स्थित आदिनाथ सहकारी शुगर फैक्ट्री के खिलाफ राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) ने बकाया कर्ज की वसूली के लिए सरफेसी कानून के तहत ई-नीलामी की नोटिस जारी की है। नोटिस में बताया गया है कि, 22 मई 2026 को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच ई-नीलामी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। यह जानकारी दैनिक ‘लोकमत’ में प्रकाशित खबर में दी गई है। श्री आदिनाथ सहकारी शुगर फैक्ट्री पर एनसीडीसी का कुल 85 करोड़ 12 लाख 75 हजार 464 रुपये का कर्ज बकाया है। इस बकाया की वसूली के लिए फैक्ट्री की संपत्ति जब्त कर नीलामी के लिए रखी गई है।

इस नीलामी में फैक्ट्री की 95 हेक्टेयर 74 आर क्षेत्र की जमीन और उस पर मौजूद वर्तमान इमारतें, साथ ही भविष्य में निर्मित होने वाली स्थायी संपत्तियों को भी शामिल किया गया है। शुगर फैक्ट्री, डिस्टिलरी, को-जनरेशन, बिजली परियोजना, शुगर मिल और संबंधित मशीनरी को भी नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया गया है। आदिनाथ सहकारी शुगर फैक्ट्री पर वर्तमान विधायक नारायण पाटील का नियंत्रण है, और यह कर्ज उनके द्वारा फैक्ट्री का नियंत्रण संभालने से पहले का बताया गया है। इस बीच, विधायक पाटील ने चुनौती स्वीकार कर फैक्ट्री का कार्यभार संभालने के बाद 30 अक्टूबर 2025 को ई-नीलामी की पहली नोटिस जारी हुई थी। अब दूसरी बार नीलामी कार्रवाई की नोटिस जारी की गई है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here