कुशीनगर (उत्तर प्रदेश): गन्ना किसानों के बकाया भुगतान में देरी को लेकर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने महराजगंज स्थित गड़ौरा चीनी मिल को नोटिस जारी करते हुए मिल प्रबंधन के खिलाफ विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, यह कार्रवाई किसान दिवस के दौरान किसान सुजीत चौरसिया द्वारा की गई शिकायत के बाद की गई।किसान सुजीत चौरसिया ने बताया था कि गड़ौरा चीनी मिल ने उनके गन्ने का मूल्य अब तक भुगतान नहीं किया है।इस पर जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी से रिपोर्ट तलब की।
जांच में सामने आया कि वर्तमान पेराई सत्र में चीनी मिल को कुल 4.97 लाख कुंतल गन्ने की आपूर्ति हुई, जिसके सापेक्ष 19.358 करोड़ रुपये का भुगतान देय है, जबकि अब तक केवल 12.031 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया है।इस प्रकार 7.327 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी लंबित है। चीनी मिल 16 मार्च 2026 को ही बंद हो चुकी है और इस दौरान 2911 कृषकों ने गन्ने की आपूर्ति की थी।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शीघ्र शत-प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा संबंधित चीनी मिल के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि, किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और प्रशासन उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।


















