बिहार : गर्मी में भी गन्ने की बंपर पैदावार! ये उन्नत किस्में और आसान ट्रिक बदल देंगी किसानों की किस्मत

पटना : मई महीने में की जाने वाली ग्रीष्मकालीन गन्ने की बुवाई आमतौर पर शरद और बसंतकालीन फसल से कम उत्पादन देती है। पश्चिम चंपारण जैसे गन्ना बेल्ट में जहां किसानों की आजीविका मुख्य रूप से गन्ने पर निर्भर है, वहां कम पैदावार बड़ी चुनौती बन जाती है। इसी समस्या के समाधान के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने कुछ कारगर उपाय बताए हैं, जिनसे गर्मी में भी गन्ने का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। माधोपुर स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सतीश कुमार ने न्यूज18 को बताया की, ग्रीष्मकालीन गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए सही किस्म का चयन और पौधों के पोषण प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। बुआई से पहले गन्ने के टुकड़ों को 24 घंटे तक पानी में भिगोकर रखने से अंकुरण बेहतर होता है और पौधे तेजी से विकसित होते है।

किसान शुगरकेन ट्रांसप्लांटिंग तकनीक अपनाकर भी पैदावार बढ़ा सकते है।इस विधि में गन्ने के बीज को पहले ट्रे में तैयार किया जाता है. जब पौधे विकसित हो जाते हैं, तब उन्हें खेत में रोपित किया जाता है। इससे बीज की बर्बादी कम होती है और पौधों की बढ़वार बेहतर होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, राजेंद्र गन्ना 01, राजेंद्र गन्ना 02, राजेंद्र गन्ना 03, राजेंद्र गन्ना 04, राजेंद्र गन्ना 05, राजेंद्र गन्ना 06 और राजेंद्र गन्ना 07 ग्रीष्मकालीन बुवाई के लिए बेहतर मानी जाती है। राजेंद्र गन्ना 02 में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जबकि राजेंद्र गन्ना 07 मोटा और लंबा होता है. वहीं राजेंद्र गन्ना 01, 03 और 05 अधिक पैदावार के लिए प्रसिद्ध है। इन किस्मों का चयन करने से किसानों को गर्मी के मौसम में भी बेहतर उत्पादन मिल सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here