पिपराइच में गन्ने की पैदावार बढ़ाने पर जोर, किसानों को दिए वैज्ञानिक खेती के गुर

गोरखपुर/लखनऊ : गन्ने की खेती को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से अपर गन्ना आयुक्त (विकास) एवं नोडल अधिकारी वी.के. शुक्ला ने गोरखपुर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पिपराइच चीनी मिल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के खेतों का गहन निरीक्षण किया और आधुनिक बुवाई विधियों का जायजा लिया। उनके साथ उप गन्ना आयुक्त यश पाल सिंह और जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद्र यादव समेत चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में श्री शुक्ला ने सरदारनगर परिषद के ग्राम मिरजवा रौतनिया बाबू में प्रगतिशील किसान जगदीश सिंह के खेत का दौरा किया, जहां रिंग पिट विधि से की गई बसंतकालीन गन्ने की बुवाई (प्रजाति यूपी 05125) की सराहना की गई। इसके बाद ग्राम भौवापार में किसान चंद्रभान चौहान के खेत में शरदकालीन गन्ने की उन्नत प्रजातियों के वैज्ञानिक प्रबंधन को देखा गया। अधिकारियों ने पाया कि रिंग पिट जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से न केवल लागत कम हो रही है, बल्कि उपज में भी भारी वृद्धि की संभावना है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

खेतों के निरीक्षण के बाद भौवापार गांव में एक विशाल गन्ना विकास गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में मिरजवा, डुमरी खुर्द, गोविंदपुर और अमहिया सहित कई गांवों के किसान शामिल हुए। गोष्ठी के दौरान अपर गन्ना आयुक्त ने किसानों को वैज्ञानिक खेती, विभागीय योजनाओं और चीनी मिल द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुझाया और उन्हें आधुनिक तकनीकों को अपनाकर गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गन्ना पर्यवेक्षक, सचिव और मिल प्रबंधक सहित विभाग के तमाम अधिकारी किसानों का मार्गदर्शन करने के लिए उपस्थित रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here