कर्नाटक : बकाया भुगतान को लेकर मैसूर में गन्ना किसानों का प्रदर्शन

मैसूर: कर्नाटक राज्य गन्ना उत्पादक संघ के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की कि, बन्नारी अम्मन शुगर मिल्स को गन्ना किसानों के लंबित बकाया का भुगतान जारी करने के निर्देश दिए जाएं। उपायुक्त कार्यालय के मुख्य द्वार से अंदर प्रवेश करने की कोशिश के दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई।पुलिस ने किसानों को कार्यालय के बाहर धरना देने से रोक दिया।

उपायुक्त ने किसान नेताओं और चीनी मिल प्रतिनिधियों के साथ बैठक में लंबित बकाया, जिसमें प्रति टन 100 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी शामिल है, जारी कराने का आश्वासन दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि, न तो मिल प्रबंधन और न ही जिला प्रशासन ने 100 रुपये प्रति टन प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया। प्रदर्शनकारियों ने किसानों को ऋण वितरण के लिए सिबिल स्कोर नियमों में ढील देने सहित अन्य मांगें भी पूरी करने की अपील की।किसानों ने चेतावनी दी कि, मांगें पूरी होने तक वे उपायुक्त कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here