महाराष्ट्र: चीनी मिलों पर 2130 करोड़ रुपये के गन्ना बकाया, 117 मिलें शत प्रतिशत भुगतान करने में नाकाम

कोल्हापुर : राज्य में पेराई मौसम समाप्त होने के बावजूद 117 चीनी मिलें किसानों का पूरा गन्ना भुगतान करने में असफल रही हैं। चीनी आयुक्तालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 15 अप्रैल 2026 तक राज्य की चीनी मिलों पर किसानों के करीब 2130 करोड़ रुपये बकाया हैं। अब हजारों किसानों की नजरें लंबित गन्ना भुगतान मिलने पर टिकी हुई हैं।

चीनी आयुक्तालय ने 15 अप्रैल तक का एफआरपी भुगतान रिपोर्ट जारी किया है। इसके अनुसार चालू सत्र में राज्य में 209 चीनी मिलें शुरू हुई थीं। इनमें से लगभग डेढ़ सौ मिलों का सत्र फरवरी के अंत तक, जबकि शेष मिलों का मार्च के अंत तक समाप्त हो गया था। इसके बावजूद 2130 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी लंबित है। अब तक केवल 92 मिलों ने शत प्रतिशत एफआरपी का भुगतान किया है, जबकि 84 मिलों ने 80 से 99.99 प्रतिशत तक भुगतान किया है। 23 चीनी मिलों ने 60 से 79.99 प्रतिशत और 10 मिलों ने 0 से 59.99 प्रतिशत तक एफआरपी दिया है। राज्य की 117 मिलें समय पर शतप्रतिशत एफआरपी देने में विफल रही हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

पेराई सत्र समाप्त होने और आगामी सत्र के लिए कटाई-परिवहन अनुबंध शुरू होने के बावजूद किसानों को भुगतान नहीं मिला है। किसानों और विभिन्न किसान संगठनों ने भुगतान में देरी करने वाली मिलों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं मिल प्रबंधन का कहना है कि, एफआरपी के मुकाबले चीनी, बिजली और एथेनॉल जैसे उप-उत्पादों के दाम बढ़ाना आवश्यक है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here